✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी – कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश तथा जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि और एडीपीसी अभय जैन के मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा अभियान सेकेंडरी एजुकेशन कटनी द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग छात्रों को मुकुंदपुर स्थित व्हाइट टाइगर सफारी और चिड़ियाघर का एक्सपोजर टूर कराया गया।इस शैक्षिक भ्रमण के लिए कुल 39 दिव्यांग छात्रों का चयन किया गया था, जिन्होंने हाल ही में आयोजित सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त किया था। इन छात्रों के साथ उनके मार्गदर्शी शिक्षकों ने भी भ्रमण में भाग लिया।जितेन्द्र दुबे, समावेशी शिक्षा समन्वयक, और डॉ. सचिन श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में इस दल ने मुकुंदपुर पहुंचकर वन्य प्राणियों को बहुत करीब से देखा।भ्रमण के दौरान छात्रों को विभिन्न प्रकार की शैक्षिक जानकारियाँ प्रदान की गईं। वन्य प्राणियों और विशेष रूप से सफ़ेद बाघ को नज़दीक से देखने का अनुभव छात्रों के लिए अत्यंत रोमांचक और आनंददायक रहा। छात्रों ने प्रकृति और वन्य जीवन के प्रति गहरी रुचि दिखाई।
दल के साथ शिवांगी वर्मा, अनामिका सोनी, अतिथि एडुकेटर सूर्य वर्मा, श्री शुभम द्विवेदी, संदीप चरमकर, अनूप श्रीवास, आशा चौधरी, संतोष राजपूत, संतोष बर्मन सहित विभिन्न विद्यालयों के मार्गदर्शी शिक्षक सम्मिलित रहे।।