बदायूं जिले में मंगलवार को सुबह घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई स्थानों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह के समय आसमान से कोहरे की बूंदें टपकती रहीं, जिससे ठंड में और इजाफा हो गया। सर्द हवा और नमी के चलते लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। आवश्यक कार्य से निकलने वाले लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। कोहरे का असर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है।
इंडियन टीवी न्यूज जिला रिपोर्टर बदायूं दीपेन्द्र राजपूत