मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत बेर्राव गांव के कैलाशपति इंटर कॉलेज खेल मैदान का है। जहां आज बुधवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के दूसरे दिन भाला फेंक, गोला फेंक, ऊंची कूद, वॉलीबॉल एवं बैंडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई इंटर कॉलेज हाई स्कूल व जूनियर विद्यालय सहित गांव देहात की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख कमासिन रावेंद्र कुमार गर्ग व खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी रहे। जिसमें खेल प्रतियोगिता होने के पश्चात स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं व प्रतिभागियों को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल , व ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। वही इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सतीश कुमार के द्वारा छात्राओं को पुरस्कृत करने के बाद जो व्यायाम शिक्षक और अन्य कार्यों में सहयोग करने वाले को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार चतुर्वेदी, प्रधान प्रतिनिधि राम मूरत यादव, व्यायाम शिक्षक बृज किशोर अग्निहोत्री, धर्मपाल सिंह, विनय सिंह, राम स्वयंवर पांडेय,रामचंद्र यादव, डॉ रजनीश कुमार श्रीवास्तव, विपिन दुबे, जितेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, राकेश, आनंद सिंह ,विपिन, महेश, अरविंद कुमार मौजूद रहे। वहीं संचालन का कार्यभार उमानंद सिंह के द्वारा दिया गया। वहीं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सतीश कुमार के द्वारा प्रतियोगिता के समापन के बाद बुधवार की शाम 5:30 बजे आए हुए अतिथियों खिलाड़ियों एवं व्यायाम शिक्षकों का आभार प्रकट किया है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट