ब्यूरो चीफ दलजीत सिंह चौहान Indian Tv News
मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने OBC पदों पर शून्य शीट होनें पर उठाये सवाल….
कहे कि…!
विषय : पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती विज्ञापन (डी-6/ई-1/2025) में OBC आरक्षण उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पशुधन विभाग में 404 पशु चिकित्सा अधिकारी पदों की भर्ती हेतु जारी विज्ञापन में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए शून्य पद दर्शाया जाना, जबकि शासनादेश के अनुसार 27% वर्टिकल आरक्षण अनिवार्य है, एक गंभीर विषय है।
यह प्रकरण माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के संज्ञान में लाया गया।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए संबंधित अधिकारियों को पुनः परीक्षण कर OBC, SC एवं ST वर्ग का वर्टिकल आरक्षण पूर्ण रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
यह निर्णय सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है।
ऐसी ही छोटी बड़ी खबर जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे न्यूज चैनल Indian Tv News के साथ।
धन्यवाद…!