ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन,
पर्यटन नगरी कसौली के ऐतिहासिक बैप्टिस्ट चर्च, क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस के अवसर पर क्रिसमस मनाने हजारों पर्यटक पहुँचे । कसौली स्थित अन्य सेंटमेरी स्कूल के पास स्थित चर्च, छावनी परिषद डगशाई के ऐतिहासिक चर्च में क्रिसमस का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान धार्मिक सौहार्द ,आपसी भाईचारे एवं किए गए व यीशू को याद किया गया । इस अवसर पर चर्चो में सांता क्लोज द्वारा बच्चों को गिफ्ट बांटे। इस अवसर पर चर्चो को विशेष रूप से सजाया गया था । सोलन, कसौली सहित जिला के विभिन्न चर्चों में ईसा मसीह को याद किया गया व उनसे जुड़ी कहानियां लोगों ने आपस में सांझा की । कसौली, डगशाई, में जगह जगह सांता बच्चों को उपहार दिए। बाजार क्रिसमस के लिए विशेष रूप से सजाए गए । बैप्टिस्ट चर्च के पादरी अशोक मैसी ने विश्व में अमन शांति के लिए प्रार्थना की। 1923 में बनी चर्च को 100 वर्ष पूरे होने पर पादरी अशोक मेसी ने सबको बधाई और शुभकामनाएं दी तथा युवाओं से आग्रह किया कि समाज में फैली बुराईयों को दूर करने के लिए आवाज उठाएं ताकि एक आर्दश समाज का निर्माण हो सके । उन्होंने कहा कि यीशु का अर्थ ही छुटकारा देने वाला होता है । उन्होंने कहा कि यीशु सभी के रक्षक हैं व वेबैप्टिस्ट चर्च में क्रिसमस कार्यक्रम के दौरान भजनों पर झूमते श्रद्धालु किसी से कोई भेदभाव नहीं करते ।