केशव साहू जिला ब्यूरो
वर्तमान परिस्थितियों में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं धर्मांतरण के खिलाफ सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व आधारिक जीवन एवं नागरिक कर्तव्यबोध के इन पंच परिवर्तन के माध्यम से जनजागरण के उद्देश्य से सर्व हिंदू समाज डोंगरगढ़ के द्वारा हर बस्ती में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
इसी संदर्भ में डोंगरगढ़ खंड के संयोजक मनोज गुप्ता के निवास में बैठक आहूत की गई थी जिसमें बस्ती क्रमांक 5, 6, 7 का सम्मेलन 27 दिसंबर दिन शनिवार दोपहर 2:00 बजे कृषि उपज मंडी बस स्टैंड में मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिन विषयों पर चर्चा हुई – मोहल्ले वार्डों से मात्रृशक्तियों की कलश यात्रा, हर सनातनी सामाजिक संगठन के प्रमुखों का सम्मान, एवं छोटे छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए समाजसेवी बालमुकुंद तराने ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की आरती से होगी तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अतिथियों का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जम्मू-कश्मीर अध्ययन केन्द्र के श्री देश दीपक सिंग उपस्थित रहेंगे।