सहारनपुर-
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के संग पूर्व मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी रहे प्रमुख,मुल्की राज सैनी का संघर्षील जीवन बना समाज की प्रेरणा
सहारनपुर- नकुड़ रोड स्थित एम.आर.एस. मेमोरियल स्कूल, कुम्हारहेड़ा में पूर्व विधायक एवं सांसद स्वर्गीय बाबू मुल्कीराज सैनी जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के सात प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय बाबू मुल्कीराज सैनी के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के योगदान को याद किया गया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय बाबू मुल्कीराज सैनी ने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने भी उनके संघर्षशील जीवन और जनसेवा को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की
। रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़