जर्जर स्कूल की दीवार गिरने से मजदूर की मौतः उन्नाव में नीलामी के बाद मलवे हटाने के लिए ठेकेदार द्वारा काम लगाया गया थाउन्नाव में एक प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टिकरा बाव स्थित प्राथमिक विद्यालय में दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना सोमवार, 29 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे हुई।प्राथमिक विद्यालय टिकरा बाव के जर्जर भवन की नीलामी के बाद उसे तोड़ने का काम चल रहा था। मजदूर सुशील (25), कन्हैया (32), पच्चू (32) और ठेकेदार राजू (25), सभी हसनपुर पश्चिम बाव, औरास, उन्नाव के निवासी, एक कमरे की दीवार तोड़ रहे थे। इसी दौरान, कमरे की एक बची हुई जर्जर दीवार अचानक ढह गई।दीवार गिरने से मजदूर सुशील पुत्र कालिका मौर्य उसकी चपेट में आ गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। अन्य मजदूर और ग्रामीणों की मदद से सुशील को तत्काल सीएचसी मलिहाबाद (लखनऊ) ले जाया गया। इलाज के दौरान सुशील की मृत्यु हो गई।मृतक सुशील के परिजन सीएचसी मलिहाबाद में मौजूद हैं। मलिहाबाद इंस्पेक्टर से इस संबंध में बातचीत हो चुकी है। कोतवाली मलिहाबाद द्वारा पंचायतनामा की कार्यवा
इंडियन टीवी न्यूज़ जिला उन्नाव रिपोर्टर अमन सिंह