दुद्धी, सोनभद्र। क्रिकेट के दीवानों का स्वर्ग बना दुद्धी मैदान रविवार को 39वें ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन से गूंज उठा। प्रशासन और मीडिया एकादश के बीच खेला गया सद्भावना मैच दर्शकों को सीमांत पर ले गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण (विनीत) सिंह ने फीता काटकर कबूतर उड़ाते हुए टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
10 10 ओवरों के खेले गए मैच का मुख्य अतिथि ने बल्लेबाजी कर खेल आगाज किया ।
टॉस जीतकर प्रशासन एकादश ने पहले बल्लेबाजी चुनी और 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 86 रन बनाए।अश्वनी ने 13 गेंदों में 2 चौके से 12 रन, सर्वेश सिंह ने 11 गेंदों पर 15 रनों की टॉप स्कोरिंग पारी खेली। अश्वनी पटेल ने 13 गेंदों पर 2 चौकों से 12, मानिंद ने 17 (नाबाद) और इजहार ने 6 रन जोड़े। गजेंद्र 8, शाश्वत 1, अमित सिंह 1 और अंकित 1 रन बनाएं।गेंदबाजी में मीडिया के भीम जायसवाल ने 3, बादल ने 2, प्रभात कुमार, राकेश गुप्ता व रवि सिंह ने 1-1 विकेट लिए।
लक्ष्य पीछा करने उतरी मीडिया एकादश महज 57 रनों पर ढेर हो गई। कप्तान प्रभात कुमार ने 11 गेंदों पर 11, जितेंद्र अग्रहरि ने 6, निशांत मोहन 10, बादल 14, रेयान खान 4 रन बनाए। जितेंद्र चंद्रवंशी व सेराज खान ने 1-1 रन बनाए और नाबाद रहे ।प्रशासन एकादश टीम के गेंदबाज अमित कुमार को 3 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच सम्मान मिला। प्रशासन ने 28 रनों से जीत दर्ज की।
मुख्य अतिथि विनीत सिंह ने विजेता ट्रॉफी व उपविजेता शील्ड प्रदान करते हुए कहा कि खेल सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन की कूटनीति है। हार-जीत से ऊपर उठकर एकता का संदेश देता है। उन्होंने जीवन के तीन पन्नों का अनोखा दृष्टिकोण साझा किया ,कहा कि पहला पन्ना जन्म से, आखिरी मृत्यु तक भगवान लिखते हैं। बीच के पन्ने हम अपने कर्म, आचरण व सेवा से भरते हैं, जो समाज व देश को ऋणी बनाते हैं। व्यस्त प्रशासनिक व पत्रकारीय जीवन में खेल के लिए समय निकालना प्रेरणादायक बताते हुए बोले,सरकार की खेल नीतियां जैसे क्रीड़ा प्रमोशन स्कीम युवाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। खेल अपनाकर मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाएं, तभी राष्ट्र मजबूत बनेगा।
मैच का सफल संचालन सुनील व इरफान खान ने किया, अंपायर सुनील कुमार व गौस मोहम्मद खान रहे।
सोनभद्र/दुद्धी (विवेक सिंह)