स्नातक संघ के डॉ शरदेंदु कुमार की क्षेत्र के शिक्षकों से अपील
मेरे प्यारे गोरखपुर अयोध्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भविष्य दर्शी शिक्षक साथियों..सावधान..!
तेईस अक्टूबर को आपके चिन्तन और भविष्य की अग्नि परीक्षा है।
और आपको उस समय इन सवालों का सटीक जबाब देना होगा कि, क्या हम
1. अब शिक्षा मन्दिर को सियासी महाभारत का कुरुक्षेत्र बनाने को तैयार हैं..?
2. अब सियासी नकाब में आए किसी व्यापारी को अपना केन्द्र बनाने के लिए अपने शिक्षा मन्दिर सौंपने को तैयार हैं?
3. अपनी ही आर्थिक मदद से अपने ही शिक्षा मन्दिरों को नक्सली या चम्बल के बीहड़ों जैसी गतिविधियों के केन्द्र बनाने लिए तैयार है?
4. अब क्या कलम का भरोसा छोड़ बन्दूक पकड़ने की प्रस्तावना लिखने को तैयार हैं?
5. अब इतने हताश हो गये हैं कि, अपनी समस्याओं के समाधान के लिये अदालती पेचीदगियों में उलझने को तैयार हैं ?
तो मेरे भाई, यदि फिर अगले छ वर्षों तक मन मसोसने को तैयार हैं।तो विगत दो दशकों से जिन जिन चेहरों को आपने देखा है, निराशा की चादरों में थपकियों से सुलाते हुए, उन्हें अब अवसर देने का मतलब..?
अब चुनिए एक सर्वथा ताजा, साफ विजन, पक्का इरादा, आपके हितों के लिए पूर्णतः समर्पित,बिना बहाने बाजी कलम, संविधान, एजुकेशन एक्ट के बूते संकल्पित सभी दावों को आपकी झोली में डालने को पूरी तरह तैयार I