अनिल कुमार सिंह ब्यूरो चीफ
इंडियन टीवी न्यूज़ मैनपुरी
नाला खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौके पर मौत, तीन मजदूर गंभीर घायल
जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परतापुर में जिला पंचायत के द्वारा नाला निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया / खुदाई के समय अचानक मिट्टी की ढाय गिरने से नाले में कार्य कर रहे चार श्रमिक उसके नीचे दब गए/ जिसमें एक मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं/ घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई/ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृत मजदूर के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी / वहीं घायलों को तत्काल च भोग में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है/ मजदूर और स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के मजदूरों से काम करने को लेकर आरोप लगाया है/ बताया जा रहा है कि नल का निर्माण कार्य काफी समय से चल रहा था / पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी भोगांव ने जांच के निर्देश दिए हैं जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है