अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। जिले के पेंशनर्स साथियों ने विवेकानन्द महाविद्यालय प्रोग्रेसिव पेंशन एसोसिएशन, लायंस क्लब (महक) एचमार्ट एवं आरोग्य भारती के सहयोग से एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व कु.चर्वी सोनारे के द्वारा सरस्वती वंदना, वन्दे मातरम गीत प्रस्तुत कर किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ.कैलाश वर्मा ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों की पुनरावृत्ति पर जोर दिया। डॉ.श्याम सोनी ने भविष्य में होने वाले ऐसे ही कार्यक्रमों के लिए अपनी उपस्थिति का आश्वासन देते हुए बढ़ती उम्र में ह्रदय रोगों से किस तरह बचा जा सकता है को विस्तार से समझाया। जिला पेंशन अधिकारी मीनाक्षी मधुसूदन डहारे ने पेंडिंग पेंशन प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटा कर शीघ्र पेंशन दिलाने का संकल्प दोहराया। उल्लेखनीय है कि पेंशन अधिकारी की पहल पर हर महीने अनेक प्रकरणों को शीघ्रता से निपटाया जा रहा है। इस शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.एके पाण्डेय, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.विनीत श्रीवास्तव, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.विजय श्रीवास्तव, डॉ.सौरभ द्विवेदी, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ.आनंद नरवरे, डॉ.कृष्णा पाठक ने सेवाएं दी। डॉ.संदीप परिहार ने फिजियोथेरेपी का ट्रीटमेंट देकर योग की महत्ता को भी समझाया। गुरुकृपा अस्पताल के स्टाफ ने ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी तेजी से बढती समस्या के निदान के लिए किए जा रहे प्रयास पर चर्चा की व परीक्षण किया। एचमार्ट हिरानी एंड संस के धीरज हिरानी ने पेंशनर्स साथियों के दिनचर्या में सुधार के साथ सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ.प्रमोद कुमार मिश्र के बनाए नि:शुल्क दिए जा रहे जोड़ों के दर्द हेतु आयुर्वेदिक तेल की महत्ता से अवगत कराया। लायंस क्लब (महक) की उमा पवार, सपना सोनी, रक्षा अग्रवाल ने कार्यक्रम में सहयोग देकर सेवा ही परम धर्म को चरितार्थ किया। वीवीएम के प्राचार्य डॉ.कृष्णा खासदेव, निर्गुण देशमुख, कमलेश गढेकर, विजय साबले, संजय बालापुरा, आरोग्य भारती के अनिल, नीलम दुबे ने भी स्वास्थ्य से सम्बंधित सावधानियों पर अपने विचार रखे। आभार अशोक बोरखडे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुन्दरलाल कडवे, संभागीय अध्यक्ष अशोक बोरखडे, वरिष्ठ संरक्षक बीआर धोटे, सचिव शिवचरण हजारे ने अपने वक्तव्य में भविष्य में ऐसे ही आयोजनों के संकल्प से अवगत कराया।