जब तक मुकदमे वापस नहीं हो धरना जारी रहेगा – अवनीश कुमार।
इंडियन टीवी न्यूज़ रिपोर्टर डॉक्टर मोहम्मद इकराम
नजीबाबाद – मौसम चाहे जो भी हो बरसात हो चिलमिलाती गर्मी हो या कड़ाके की ठंड भारतीय किसान यूनियन के योद्धा अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते रहते हैं। इस कड़ाके की ठंड में भी किसानों ने अपना हौसला बुलंद रखा और अपनी मांगों को लेकर डीएफओ नजीबाबाद कार्यालय की घेराबंदी कर धरने पर बैठ गए। ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो की तादाद में किसान धरने पर आने लगे। ब्लॉक अध्यक्ष ने की किसानो की जमीनों और फसलों पर वन विभाग ने कब्जा कर लिया और उल्टा किसानों पर ही थाना नांगल में मुकदमा दर्ज करा दिया गया, जबकि किसानों के पास जमीन के हर वह कागज मौजूद है जोकि एक जमीन स्वामी के होते हैं परंतु वन विभाग यह मानने को तैयार नहीं है की जमीने किसानों की है और उस पर अपना कब्जा कर बैठ गया है जिससे सभी किसानों में रोष है गुस्साए किसानों ने की बार वार्तालाप से हल निकालनी की चाभी परंतु कोइ हल नहीं निकला। जिसके चलते किसान योद्धा धरने पर डटे गये। अवनीश कुमार ने आगे कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी और 9 लोग जिनमें, युसुफ, अय्यूब, साबिर, मोहन पंडित, बाबू, बिजेंद्र, हुकुम सिंह, बलराम और पर लिखे गये मुकदमे वापस नहीं होते धरना अनिश्चितकालीन चलेगा। वहीं भारतीय किसान योद्धाओं ने डीएफओ और सम्बंधित अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारे बाजी की, और भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद के नारे लगाए। धरने पर सैकड़ो की तादाद में किसान मौजूद रहे।