बबेरू कस्बे में अतिक्रमण कारियो के ऊपर चला बुलडोजर, SDM व C O सहित भारी संख्या पुलिस बल रहा मौजूद
मामला बबेरू कस्बे का है, जहां आज मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 से शाम 4:00 बजे तक अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चला है, जिसमें बबेरू उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार व बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी एसडीएम नरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में बबेरू कस्बे में दुकानदारों के द्वारा फैलाए गए अतिक्रमण को भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में अतिक्रमण कारियो पर बुलडोजर चलाया गया, जिसमें सड़क के किनारे किनारे फैलाए अतिक्रमण को हटवाया गया, नाली के ऊपर रखे तखत, टीन शेड, व अन्य समान को नगर पंचायत की टीम के द्वारा जप्त कर लिया गया, वही ज्यादा फैलाए गए दुकानदारों के अतिक्रमण को देखते हुए जुर्माना भी लगाया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान और बुलडोजर को देखकर पूरे व्यापारियों में अपरा तफरीमच रही और सभी लोग अपना-अपना सामान निकलते हुए नजर आए । वहीं मौजूद अधिकारियों ने दुकानदारों को हिदायत दिया है कि इस बार से अगर अतिक्रमण फैलाए हुए पाए गए तो जुर्माना लगाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सभी दुकानदारों को होगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, लेखपाल राजेंद्र द्विवेदी , नगर पंचायत लिपिक मुकेश कुमार ,सहित बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, कमासिन थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा सहित, मर्का व बिसंडा थाना पुलिस सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
बांदा से संवाददाता,
विनय सिंह की रिपोर्ट