सहारनपुर-पुलिस ने पेड़ चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर पेड़ चोरो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है – थाना प्रभारी प्रवेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो शातिर पेड़ चोर शमीम पुत्र शकील व तनवीर पुत्र जुल्फिकार निवासीगण ग्राम खेड़ली थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को छपरेडी की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया है – और इनके पास से चोरी की नो कुंतल लकड़ी, बिना नंबर प्लेट लगा एक टेम्पो, 10 हजार रूपये नगद, एक तमंचा व एक चाकू बरामद हुआ है – गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़