इंडियन टीवी न्यूज
सुशील चौहान
जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक
सिवनी:बुधवार 31 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित हुई।बैठक में जिले में संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति,लंबित प्रकरणों एवं विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की समीक्षा के दौरान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों खाद एवं बीज वितरण की स्थिति तथा ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली को प्रोत्साहित किए जाने की प्रगति की जानकारी ली गई।उद्यानिकी विभाग अंतर्गत क्लस्टर चयन की स्थिति की समीक्षा कर उत्पादन एवं विपणन को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।पशुपालन विभाग की समीक्षा में डॉ.भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना गौशाला निर्माण एवं उनके संचालन की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही मत्स्य पालन विभाग की विभागीय प्रगति की भी समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत एएनसी पंजीयन हाई रिस्क एनीमिक गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन मातृ मृत्यु प्रकरणों सिकल सेल रोगियों के उपचार टीबी स्क्रीनिंग निक्षय पोषण अभियान एवं एनआरसी के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।स्वरोजगार से संबंधित विभागों की समीक्षा के दौरान पीएम विश्वकर्मा योजना एक जिला एक उत्पाद योजना के साथ-साथ जिले में गत एक वर्ष में आयोजित रोजगार मेलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।कलेक्टर ने रोजगार मेलों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 स्वच्छ भारत मिशन अमृत योजना तथा गीता भवन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। राजस्व विभाग की समीक्षा में नामांतरण बंटवारा सीमांकन रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन तथा फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। शिक्षा विभाग अंतर्गत मिशन अंकुर अध्यापन में नवीन तकनीकों के उपयोग तथा छात्रवृत्ति वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) एवं जल निगम अंतर्गत एकल एवं समूह नल जल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) पीएम जनमन योजना एवं धरती आबा अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।वहीं आजीविका मिशन अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों एवं क्रेडिट लीकेज की स्थिति की समीक्षा कर समूहों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।बैठक के दौरान धान उपार्जन की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा एफएक्यू मानक के अनुरूप धान खरीदी परिवहन भंडारण एवं भुगतान व्यवस्था की जानकारी लेते हुए पारदर्शी एवं सुचारू उपार्जन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।