कैलाश आर्य मिडिया रिपोर्टर
चिचोली नगर परिषद के जय स्तंभ चौक से शनिचरा पूरा तक कायाकल्प योजना के तहत सड़क निर्माण सड़क चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण के कार्य होना है जिसको लेकर नगर परिषद द्वारा दुकानदारो को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे ।दिन बुधवार को तहसीलदार सीएमओ पुलिस बल एवं नगर परिषद के कर्मचारी जेसीबी मशीन लेकर स्तंभ पहुंचे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की दुकानदारों को कहना है कि नए वर्ष के पहले ही दिन नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण की कार्रवाई की जा रही है शनिचरा पूरा तक सड़क के दोनों किनारो नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।