गंगोह कोतवाली अर्न्तगत गांव बुढ्ढाखेडा के जंगल में गोहत्या कर अवशेषों को खुर्द बुर्द करने की सूचना पर क्रान्ति सेना शिव सेना सदस्यों ने मौके पर जाकर जांच की। मौके पर अवशेष मिलने पर पुलिस को सुचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोवंश अवशेषो को दबवाया गया। पुलिस से कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की। कोतवाली प्रभारी को दी तहरीर में जिलाध्यक्ष नीरज रोहिल्ला ने पुलिस से कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है। प्रदीप सैनी, नीरज भारती, पदम कश्यप, आशीष सैनी, मुकेश सैनी, मोहित सैनी, सेठपाल सैनी, नितिन कश्यप, ललित कश्यप, राकेश सैनी आदि रहे। इस बारे में इंस्पैक्टर उम्मेद कुमार का कहना है कि अवशेषों को लेकर कुछ भी कहना संभव नही है। जांच के लिए भेजा गया है। उसके बाद ही गोवंष साबित होने पर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।