बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दिन बृहस्पतिवार को थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रहपुरा अंडरपास से चिटौली अंडरपास के बीच गन्ना काटे के पास से अभियुक्त सुमित पुत्र भजनलाल उम्र लगभग 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना फतेहगंज पश्चिमी आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त द्वारा कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल लवी शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली