सहलवाड़ा से माछा रोड निर्माण का सांसद एवं विधायक द्वय ने किया भूमिपूजन मोदी के नेतृत्व में भारत में ऑस्ट्रेलिया से अच्छी डिजिटल पद्धति हो चुकी है विकसित : सांसद दर्शन सिंह
पिपरिया ब्लॉक के सहलवाड़ा में शुक्रवार को सांसद दर्शन सिंह चौधरी, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह एवं पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी ने सहलवाड़ा से माछा सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया। जो कि 12 करोड 48 लाख से बनने वाली 7.50 किलोमीटर लंबी सड़क है। जिसकी निर्माण एजेंसी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग क्र 1 नर्मदापुरम है।
कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह ने कहा इस सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। श्री चौधरी ने कहा कि यह मोदी जी का युग है और मोदी जी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था चौथे नंबर पर आ चुकी है अगले 3 सालों में विश्व में तीसरा नंबर हो जाएगी। कल बागेश्वर धाम में ऑस्ट्रेलिया के व्यक्ति से सहज बातचीत हुई, मैंने उनसे पूछा भारत और ऑस्ट्रेलिया में आपने क्या अंतर पाया उन्होंने ने बताया कि भारत की डिजिटल पद्धति ऑस्ट्रेलिया को पार कर चुकी है। भारत में ऑस्ट्रेलिया से अच्छी डिजिटल पद्धति विकसित हो चुकी है। यह नरेंद्र भाई मोदी जी की सोच का कमाल है। हम सौभाग्यशाली है कि मोदी के नेतृत्व में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। हम पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ में विकास के काम करने के लिए रात दिन लगे रहते हैं। विधायक विजय पाल सिंह ने कहा हमने और पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी ने संकल्प लिया कि माछा को सहलवाड़ा सड़क से जरूर जोड़ना है चाहे कुछ हो जाए हम उसे समय से निरंतर दोनों भाई प्रयासरत थे। जिसमें वर्तमान सांसद जी का भी हमें सहयोग प्राप्त हुआ और आज हम उसका भूमि पूजन आपके बीच में कर रहे हैं। अब सांसद जी को देखो कहां खजुराहो छतरपुर थे और हमने आज की बात कर ली थी कि भैया आपको सड़क का भूमि पूजन करना है तो खजुराहो छतरपुर से सुबह आपके पिपरिया और सहलवाड़ा गांव में आ गए हैं। विधायक ठाकुर दास नागवंशी ने कहा कि हमने चुनाव में कहा था जिस गांव में सड़क नहीं होगी उसे गांव में हम वोट मांगने नहीं जाएंगे और आप सबके आशीर्वाद पिपरिया विधानसभा क्षेत्र में एक-एक गांव को हमने पक्की सड़क से जोड़ने का काम किया है। हमारे सांसद जी ने लोकसभा में खेतों को मार्ग बनाने का विषय उठाया है।
आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा जिला विकास समिति सदस्य नीतिराज सिंह पटेल जनपद सदस्य मुकेश पटेल, रंजीत चौहान, नरसिंह रावत भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष माधव दास नवनीत नागपाल गोपाल दास दुदानी सुरेश पटेल अर्चना साहू सत्यनारायण पाराशर राजा भैया पटेल प्रदीप पटेल सुरेन्द्र वोहरे सहित गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।