ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

```

ललितपुर जनपद के मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तहसील कार्यालय के पास एक तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि तेज़ रफ्तार वाहनों पर प्रशासन द्वारा सख़्त निगरानी और नियमित जांच आवश्यक है। लोगों ने मांग की है कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लग सके।
जिला रिपोर्टर : प्रवीन जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *