ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मानवी पॉली क्लीनिक पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप, इंजेक्शन लगने के बाद बच्चे की मौत का दावा

```

लोकेशन गोंडा 

जनपद गोंडा से एक मामला सामने आया है, जहां मानवी पॉली क्लीनिक पर लापरवाही पूर्वक इलाज करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का दावा है कि इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बच्चे की मौत हो गई।

मामला खरगूपुर थाना क्षेत्र के महजदिया गांव का बताया जा रहा है। पीड़ित अरमान के मुताबिक, वह अपनी गर्भवती पत्नी आसमीन को इलाज के लिए मानवी पॉली क्लीनिक लेकर गए थे। आरोप है कि बिना किसी जांच और अल्ट्रासाउंड के उनकी पत्नी को इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई।

पीड़ित के अनुसार, इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को जीवन दीप अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

परिवार ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा क्लीनिक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि क्या स्वास्थ्य विभाग इस मामले की जांच कर आरोपों की सच्चाई सामने लाएगा? क्या क्लीनिक के मानकों और इलाज की प्रक्रिया की जांच होगी?

फिलहाल, मामले में क्लीनिक का पक्ष और स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

जिला गोंडा 

रिपोर्टर वैभव शुक्ला पद ब्यूरो चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *