शहजाद आलम जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर ITN NATIONAL
सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर पैसे निकालने के दौरान आगे-पीछे लगने को लेकर दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। देखते ही देखते एटीएम परिसर अखाड़ा बन गया। इस दौरान बैंक में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब पांच दिन पुराना है।
गार्ड की गैरमौजूदगी बनी वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय एटीएम पर सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। कतार में पहले पैसे निकालने की बात को लेकर दो युवकों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बैंक परिसर में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एटीएम पर तैनात सुरक्षा गार्ड अक्सर अपनी ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं रहता है। लोगों का कहना है कि गार्ड बैंक प्रबंधन के कार्यों में व्यस्त रहता है, जिसके कारण एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे रहती है।
पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया
सूचना मिलते ही बैंक में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी एटीएम पर पहुंचे और हंगामा कर रहे दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, बैंक प्रबंधन ने इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।










Leave a Reply