ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

अलीगढ़ में फौजी की पत्नी के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल

```

योगेश उपाध्याय, जिला अलीगढ़।

थाना गोंडा क्षेत्र के गांव दोकोली की रहने वाली पीड़ित महिला के पति सौरव फौज में मिजोरम में तैनात हैं। उनकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ गांव में अकेली रहती हैं।

पीड़ित पत्नी ने मीडिया के कैमरे के सामने रो-रोकर अपना दर्द बयां किया। उनका कहना है कि उनका पड़ोसी लोकेश उन पर बुरी नजर रखता है और गंदी-गंदी हरकतें करता है। पीड़ित महिला का आरोप है कि लोकेश पहले भी कई बार उनके साथ इस तरह की अभद्र हरकतें कर चुका है।

17 तारीख, शुक्रवार को मोहल्ले में रहने वाले लोकेश और उसकी मां भू देवी ने अपनी पड़ोसन, सौरव की पत्नी, पीड़ित महिला को घर में अकेला देखकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने गंदी-गंदी गालियां दीं और लोकेश ने उनके निजी अंगों पर हाथ लगाया। लोकेश और भू देवी ने महिला के साथ बेहद अभद्र तरीके से मारपीट की, जिससे पीड़ित महिला को काफी चोटें आईं।

पीड़ित महिला का आरोप है कि इन लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

थाना गोंडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला का कहना है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

पीड़ित महिला ने रो-रोकर मीडिया के कैमरे के सामने पुलिस से हाथ जोड़कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। साथ ही मुख्यमंत्री जी से भी न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *