ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

जयपुर में सैंड ड्यून्स एकेडमी मुहाना में भव्य डांडिया नाइट्स का आयोजन

```

नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना के बीच जयपुर के सैंड ड्यून्स ग्रुप ऑफ एजुकेशन की शाखा सैंड ड्यून्स एकेडमी मुहाना में 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को भव्य डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सात शाखाओं से जुड़े सैंड ड्यून्स परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

छात्राओं द्वारा की गई महाआरती के साथ शुरू हुआ यह कार्यक्रम लगभग तीन घंटे तक चला। हजारों अभिभावकों ने डांडिया नृत्य का आनंद लिया और आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक, रीजनल मैनेजर फुल मार्क्स, ने उपस्थित लोगों को मां दुर्गा के नौ रूपों से परिचित कराया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और नवरात्रि के पौराणिक महत्व की जानकारी दी।

मुख्य निदेशक डॉ. राजेश शर्मा ने नवदुर्गा के नौ रूपों में विराजित नौ कन्याओं का पूजन किया। कार्यक्रम में मिस ग्लैमर इंडिया प्रियंका मीणा और कोमल चौहान भी विशेष आकर्षण रहीं। दोनों ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमेरिका से आईं श्रीमती गरिमा दीक्षित रहीं, जिन्होंने नवदुर्गा की आरती संपन्न की।

आयोजन में लकी ड्रॉ, सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक परिधान और सर्वश्रेष्ठ नर्तक जैसी श्रेणियों में विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए, जिनमें मनोरंजक खेल, स्वादिष्ट व्यंजन, जूस, मॉकटेल और हस्तशिल्प से बनी वस्तुएं शामिल थीं। इन स्टॉलों पर बच्चों और बड़ों ने अपनी रुचि के अनुसार मनोरंजन किया।

निदेशक डॉ. अभिमन्यु शर्मा, डॉ. ग्रीष्मा शर्मा, डॉ. कार्तिकेय शर्मा और प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने मुख्य अतिथियों एवं विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

भक्ति और मनोरंजन से भरपूर इस कार्यक्रम की उपस्थित लोगों ने सराहना की तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *