बिजरावगढ़। कामधेनु सेवा समिति, बिजरावगढ़ के तत्वावधान में आयोजित गौ सम्मान आवाहन अभियान अत्यंत शांतिपूर्ण, श्रद्धापूर्ण एवं भव्य रूप से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान नगर में भक्ति और जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई, जिसके पश्चात विधिवत महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद जयघोषों के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर में धार्मिक उत्साह और जागरूकता का माहौल बना दिया।
अभियान के दौरान समिति के कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन करते हुए गौमाता के संरक्षण और सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। शोभायात्रा के समापन पर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें गौमाता के संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से रखा गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष आरव अंबुज मिश्रा के नेतृत्व में आदित्य पाण्डेय, कान्हा सोनी, बीजू तमकाल, दिव्यांशु, रोहित कच्छवाह, आदित्य लाल सेन, ओम पांडेय, सुमित सोनी, मयंक पांडेय, दाऊ जायसवाल, अमन परोहा, हर्ष, अंश, मेहुल, आदर्श, आशिक साहू, सुमित सहित समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
समिति ने सभी सहयोगियों एवं सहभागी नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण और सहभागिता से ही यह अभियान पूर्णतः सफल हो सका।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट