जनपद सहारनपुर वासियों के लिए अच्छी खबर है। सहारनपुर के प्रधान डाकघर पर 24 घंटे स्पीड पोस्ट व पार्सल बुक कराने की सुविधा मिलेगी। साथ ही सरसावा, बेहट, नकुड़ उप डाकघरों में बुकिंग सेवा का आधा घंटा और बढ़ा दिया गया है।सरसावा, बेहट, नकुड़ उप डाकघरों में अब बुकिंग काउंटर सुबह नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक कर दिया गया है, ताकि जनमानस अतिरिक्त समय में भी बुकिंग सेवा का लाभ उठा सकें। इधर, प्रधान डाकघर में 24 घंटे सेवा शुरू होने से अब लोगों को स्पीड पोस्ट व पार्सल बुक कराने के लिए अपना काम-काज छोड़कर नहीं आना होगा। जब उनको समय मिलेगा वह आराम से बुकिंग करा सकेंगे। यह जानकारी सहारनपुर डाक मंडल के डाक अधीक्षक की ओर से जानकारी प्रदान की गई है।प्रधान डाकघर में 24 घंटे बुकिंग सेवा की सुविधा ट्रायल के रूप में एक अक्टूबर से चल रही थी, लेकिन अब इसको पूरी तरह लागू कर दिया। इस सुविधा का अभी तक प्रचार-प्रसार नहीं था, लेकिन विभागीय अफसरों ने इसका प्रचार-प्रसार शुरू करा दिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को यह सुविधा मिल सके
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़