टोहाना जिला फतेहाबाद हरियाणा में आज सुबह-सुबह डंपर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
स्थान: [टोहाना, 7-1-26
गुप्ता कॉलोनी निवासी लगभग 65 वर्षीय राजकुमार की आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार अपने घर से चंडीगढ़ रोड स्थित अपनी आटा चक्की की दुकान खोलने के लिए जा रहे थे।
एक डंपर ट्रक मार्केट से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान डंपर के पिछले टायर की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई।
राजकुमार (65 वर्ष), निवासी गुप्ता कॉलोनी।की मौके पे ही मौत हो गई
स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्या कहा आसपास के दुकानदारों ने कैसे हुआ हादसा टोहाना से पत्रकार सुखदेव मलिक ब्यूरो चीफ फतेहाबाद हरियाणा