देसी शराब के सेवन के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी, खून की उल्टियां होने पर अस्पताल में भर्ती पत्रकार विजय रजक घुवारा// छतरपुर कुपी में कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर उठे सवाल परिजनों ने पुलिस व्यवस्था पर जताई नाराजगी छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के कुपी चौकी अंतर्गत देसी शराब के सेवन के बाद एक युवक की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है खून की उल्टियां होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार जारी है वहीं, परिजनों ने क्षेत्र में कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं जानकारी के अनुसार, कुपी निवासी नरेंद्र यादव (32) ने शनिवार को देसी शराब का सेवन किया था शाम करीब चार बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए मामले में गोलू यादव ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में निजी स्थानों पर कथित रूप से शराब बेची जा रही है ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि यदि अवैध शराब बिक्री हो रही है, तो उस पर रोक लगाने के लिए जिम्मेदार स्तर पर क्या कदम उठाए जा रहे हैं हालांकि, युवक की तबीयत बिगड़ने का वास्तविक कारण चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगा अवैध शराब बिक्री से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना भी बाकी है
