जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्य प्रदेश जंप ब्लॉक इकाई गंजबासौदा द्वारा आयोजित पत्रकार मिलन समारोह कार्यक्र को संबोधित करते हुए जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश (जम्प) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा है कि किसी भी समाचार का प्रसारण या प्रकाशन करने से पूर्व उसकी तथ्यात्मक पुष्टि करना पत्रकार का मूल दायित्व है। उन्होंने कहा कि अस्पष्ट, भ्रामक अथवा अधूरी सूचनाएँ न केवल पत्रकारिता की साख को कमजोर करती हैं, बल्कि समाज में भ्रम, तनाव और अविश्वास भी पैदा करती हैं।
डॉ. सक्सेना ने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के कारण सूचनाओं का प्रवाह तेज हुआ है, लेकिन इसी के साथ फेक न्यूज और अफवाहों का खतरा भी बढ़ा है। ऐसे में पत्रकारों की भूमिका और अधिक जिम्मेदार हो जाती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सनसनीखेज बनने की होड़ में सत्य से समझौता करना पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है।
इसके पूर्व गरिमामय कार्यक्रम का आग़ाज़ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी ने कहा कि स्थानीय पत्रकार साथियों द्वारा आयोजित ट्रेड यूनियन जम्प के इस कार्यक्रम में आकर पत्रकारिता का वास्तविक स्वरूप दिखाई दिया है। पत्रकार समाज का आईना है और जम्प संगठन के द्वारा पत्रकार हित में किए जा रहे कार्य सराहनीय है। मेरी शुभकामनाएं है।
इसी दौरान प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अरुण सक्सेना एवं मुख्य अतिथि हरिसिंह रघुवंशी विधायक गंज बासोदा ने गुना जिले के जंप के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिमान्य वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मुकेश सक्सेना स्मृति पुरस्कार (द्वितीय वर्ष) हेतु, प्रेरणा के प्रतीक के संपादक मनोज लाल अहिरवार को सम्मानित किया।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सौदान सिंह यादव, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद नायक, सतनारायण शर्मा, राजेश माथुर, यशपाल यादव, के एस यादव, ओ पी चौरसिया समाजसेवी कांतिभाई शाह, एसडीओपी शिखा भलावी, जनसंपर्क अधिकारी बी डी अहिरवार, देहात थाना प्रभारी मनोज दुबे की उपस्थिति में आयोजित किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधि, पत्रकार, पुलिस प्रशासन का सम्मान किया गया। और प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा पुष्पवर्षा कर सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक इकाई की कार्यकारणी घोषित कर पदाधिकारियों और सदस्यों को कार्ड वितरित किए गए। जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश (J U M P) के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अरुण सक्सेना क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी का स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र भेंट किया और सभी अतिथियों का भगवान नीलकंठेश्वर महादेव स्मृति चिन्ह से सम्मान किया। कार्यक्रम में जिले के ब्लॉक अध्यक्षों सहित नगर के पत्रकार संगठनों का स्मृति चिन्ह देकरसम्मान किया गया अंत में ब्लॉक इकाई अध्यक्ष अभिनय श्रीवास्तव टीम द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अरुण सक्सेना, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्याम निगम, प्रांतीय सचिव राहुल सक्सेना, ग्वालियर संभाग महासचिव रोहित सक्सेना, अंचल सक्सेना संभागीय उपाध्यक्ष ग्वालियर, मनोज लाल अहिरवार विधिक सलाहकार, लक्की श्रीवास्तव, लटेरी ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मीना, सिरोंज इकाई अध्यक्ष रघुवीर प्रजापति आरोन का भगवान नीलकंठेश्वर महादेव स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अभिनय श्रीवास्तव, विजय अरोरा ने और आभार सुरेश कुमार तनवानी ने माना। इस अवसर पर सभी पत्रकार साथी उपस्थित थे।
जिला गुना से व्यूरो चीफ गोलू सेन की रिपोर्ट