‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ के अन्तर्गत इकलासपुरा चौराहा (अटल चौक) उरई पर सीट-बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग करने हेतु जागरुकता अभियान चलाया गया। उक्त जागरुकता कार्यक्रम में राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल, बीर बहादुर सिंह-यातायात प्रभारी, अजय इटौरिया-प्रबंधक एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल, डा0 नरेश वर्मा-अध्यक्ष रेड क्रास सोसाइटी, लक्ष्मणदास बबानी-सदभावना एकतामंच/सभासद, अब्दुल अलीम खान-गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी, महावीर तरसौलिया-रेड क्रास सोसाइटी, हम्माद अहमद शानू-समाज सेवी आदि उपस्थित रहे। राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल, जनपद जालौन द्वारा समस्त दो पहिया व चार पहिया वाहन चालको व राहगीरों से अपील की गयी कि सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन से न केवल हम अपने जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं बल्कि परिवार को भी अनेक समस्याओं से बचा सकते हैं, जो सड़क दुघर्टना के कारण उत्पन्न होतीं हैं। इसीलिये हम सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके भारत को विकसित राष्ट्र बनाना चाहिए। राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल, बीर बहादुर सिंह यातायात प्रभारी जागरुकता कार्यक्रम के दौरान जो भी दो पहिया वाहन चालक व चार पहिया वाहन चालक हेलमेट व सीट बेल्ट पहनकर वाहन का संचालन करते मिले उनको माला पहनाकर व फूल देकर सम्मानित किया गया तथा जो भी वाहन चालक बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहनों का संचालन करते मिले उनको कठोर चेतावनी देते हुए सरकार व परिवहन विभाग तथा उनके परिवार की ओर से आग्रह किया गया कि वाहन का संचालन करते समय सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करें व नशे की हालत में वाहन न चलायें, तेज गति से वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय स्टंट आदि न करें। अगर कोई भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश