पत्रकार को झूठे कोयला तस्करी मामले में फंसाने की साजिश का आरोप, भारतीय पत्रकार समिति सरगुजा ने आईजी को सौंपा ज्ञापन
जिला ब्यूरो चीफ सूरज कुमार सोनवानी
अंबिकापुर। पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष और निर्भीक लेखन करने वाले पत्रकार को झूठे मामले में फंसाने की कथित साजिश के विरोध में भारतीय पत्रकार समिति सरगुजा द्वारा कड़ा कदम उठाया गया है। भारतीय पत्रकार समिति सरगुजा जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में समिति से जुड़े पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल अंबिकापुर स्थित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंचा, जहां सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से समिति ने आरोप लगाया है कि भारतीय पत्रकार समिति के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश जायसवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और उनकी सक्रिय भूमिका से असंतुष्ट कुछ तथाकथित पत्रकारों द्वारा पुलिस को माध्यम बनाकर अवैध कोयला तस्करी के झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची जा रही है। समिति का कहना है कि अखिलेश जायसवाल लगातार जनहित, भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ समाचार प्रकाशित करते रहे हैं, जिससे कुछ असामाजिक और स्वार्थी तत्वों में नाराजगी है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यदि किसी पत्रकार को इस तरह झूठे मामलों में फंसाया जाएगा तो इससे न केवल पत्रकार की व्यक्तिगत छवि धूमिल होगी, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े होंगे। समिति ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और निर्दोष पत्रकार को न्याय मिल सके।
भारतीय पत्रकार समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। समिति का कहना है कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर शमीम खान, प्रफुल्ल यादव, मुन्ना पांडे, इमरान अंसारी, दीनानाथ यादव, जानीसार अख्तर, शीतेष सिदार, महफूज हैदर सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
समिति ने उम्मीद जताई कि सरगुजा रेंज पुलिस महानिरीक्षक इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए न्यायसंगत निर्णय लेंगे।

About the Author
Post Views: 52