थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कुरड़ीखेड़ा में सुंदरपुर-शाकुम्भरी देवी मार्ग स्थित आबादी के बीचों-बीच प्राइवेट बस अड्डे पर सार्वजनिक शौचालय के ऊपर खनन सामग्री से भरा हुआ डम्पर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई वरना आबादी के बीच से गुजर रहे खाली ट्रकों से भी आम आदमी को डर लगता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 5 बजे यह हादसा हुआ है, डम्पर मलिक ने क्रेन की मदद से तुरंत पलटे पड़े डंपर को सीधा कराया, इस दौरान आवागमन भी बाधित था तब कहीं जाकर आवागमन सुचारू हुआ। गांव में खनन सामग्री से लदे हुए डम्परो के संचालन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। ऐसे पहले भी कार के उपर खनन से भरा डंपर पलटने से सात लोगों की मौत हो गई थी सहारनपुर में
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़