इंडियन टीवी न्यूज़ रिपोर्टर डॉ मोहम्मद इकराम
नजीबाबाद। नजीबाबाद स्थित कैंप कार्यालय पर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान नागीना सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आज़ाद की नीतियों से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि जिस प्रकार चंद्रशेखर आज़ाद जी लगातार मुस्लिमों, दलितों, पिछड़ों एवं मज़लूम वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठा रहे हैं, उससे जनता में नया विश्वास पैदा हुआ है। लोगों ने यह भी कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में वे चंद्रशेखर आज़ाद के हाथों को और मज़बूत करेंगे।
बैठक में डॉ. नसीम ने कहा कि साहनपुर चेयरमैन व आजाद समाज पार्टी के मंडल प्रभारी खुर्शीद मंसूरी जिस निष्ठा और ईमानदारी से जनता के कार्य कर रहे हैं, यदि पार्टी नेतृत्व उन पर भरोसा जताता है तो नजीबाबाद की जनता उन्हें वर्ष 2027 में विधायक चुनकर विधानसभा भेजेगी।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट क़सीम ने किया, जबकि सदारत हाजी ग़फ्फार कुरैशी द्वारा की गई।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुल्तान कुरैशी, नईम अहमद, बदरुद्दीन, डॉ. नसीम, असलम, रिज़वान, डॉ. रईस, अख्तर, इंतज़ार, साबू, शोएब, शहज़ाद सहित अनेक कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।