✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को माधवनगर स्कूल में होगा जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्का
कटनी – युवाओं और नागरिकों को स्वास्थ्य, योग और राष्ट्रीय चेतना के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को ‘ राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाने हेतु सोमवार 12 जनवरी को प्रातः 9 बजे से शासकीय उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, माधवनगर के प्रांगण में शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी ने जिले के सभी विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से इस महत्वपूर्ण एवं गरिमामयी आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।।