वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।।👆👆
मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण” की थीम पर होगी वर्ष 2026 की गणतन्त्र दिवस परेडः- पुलिस आयुक्त ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश ।।
1. पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल महोदय द्वारा गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का गहन निरीक्षण करते हुए अनुशासन, समन्वय एवं समरूपता बनाए रखने हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
2. गणतन्त्र दिवस की परेड के मार्चपास्ट में महिला पुलिसकर्मियों की सभी टोलियाँ बनाई जाएगी ।
3. महिला कमाण्डो का भी एक दस्ता सम्मिलित होगा ।
4. महिला पुलिसकर्मियों का एक स्कूटी दस्ता भी सम्मिलित किया जाएगा ।
5. महिला पुलिसकर्मियों का घोड़ा दस्ता भी मार्च पास्ट में सम्मिलित होगा ।
6. परेड की कमाण्डर भी महिला पुलिस अधिकारी ACP(U/T) मानसी दहिया(IPS) होंगी ।
7. सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य थीम देशभक्ति के साथ महिला सशक्तिकरण होगा । सांस्कृतिक कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा ।
8. परेड में महिला सशक्तिकरण के संबंध में प्रदर्शनी को सम्मिलित करने के निर्देश पुलिस आयुक्त द्वारा दिए गए ।
9. परेड एवं दैनिक कार्यों में पुलिसकर्मियों के अनुशासन, टर्नआउट आचरण को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए गए।
10. सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम गरिमामय, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो।
11. गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा मानकों, आवागमन व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए।
आज दिनांक 09-01-2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा वर्ष 2026 की गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए बताया गया कि इस वर्ष परेड मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण की थीम पर आधारित होगी। परेड में मार्चपास्ट की सभी टोलियाँ महिला पुलिसकर्मियों की होंगी, जिसमें महिला कमांडो दस्ता, स्कूटी दस्ता तथा घुड़सवार दस्ता भी सम्मिलित रहेगा। परेड की कमान ACP (U/T) मानसी दहिया (IPS) द्वारा संभाली जाएगी। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों के अनुशासन, टर्नआउट, आचरण, समन्वय एवं समरूपता को उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति के साथ महिला सशक्तिकरण की भावना को प्रमुखता देते हुए नुक्कड़ नाटक एवं प्रदर्शनी के माध्यम से संदेश प्रसारित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा मानकों, आवागमन व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग एवं आपसी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम गरिमामय, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके। इस दौरान दौरान पुलिस उपायुक्त लाइन श्री प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त लाइन डॉ0 ईशान सोनी, ACP(U/T) मानसी दहिया एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।