प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के नेता संदीप यादव को प्रयागराज पुलिस ने हिरासत में लिया था. चर्चा है कि संगम क्षेत्र में CM योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने एहतियातन कदम उठाया था. इसकी जानकारी संदीप यादव ने अपने फेसबुक पेज पर भी दी थी. उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि सरकार गरीबों को दूध पिलाने वाले को पकड़कर परेशान कर रही है.
सेवा भाव कोई अपराध नहीं है
और सेवा भाव करना दूध पिलाना अगर कोई अपराध है तो इसका क्या धारा है ये सरकार व सरकार के आलाधिकारी जवाब दे नहीं तो संघर्ष जारी रहेगा सेवा चलती रहेगी यही कहना है