खबर रामदेवरा जैसलमेर ITN न्यूज चैनल रिपोर्टर लक्ष्मण राम
रामदेवरा कस्बे के बाबा रामदेव विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं रामदेव पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस संयुक्त रूप से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने श्रद्धा एवं सम्मान के साथ सहभागिता निभाई।
प्रार्थना सभा के दौरान वरिष्ठ अध्यापक योगेश जोशी, भंवरसिंह तंवर एवं किशोरसिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा अनुशासन व चरित्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला।
विद्यालय निदेशक नाथूसिंह तंवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के मूल मंत्र “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे उपस्थित सभी छात्र-छात्राएं प्रेरित हुए।
कार्यक्रम का सफल संचालन विक्रम जांगिड़ द्वारा किया गया।