राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
ब्यावरा। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के पावन अवसर पर 12 जनवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे पूजा अर्चना फूल अर्पण करने के बाद शासकीय हाई स्कूल आगर में स्वामी विवेकानंद जी की 163 वीं जयंती युवा दिवस के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। योग क्लब प्रभारी हेमराज सोंधिया द्वारा सूर्य नमस्कार ,योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान कराया गया एवं योग के महत्व को बताया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थी शिक्षक सम्मिलित हुए। श्री विक्रम सिंह जाट, धीरेंद्र जाट, हरिओम शर्मा जी, रिपोर्टर संतोष गोस्वामी सम्मिलित हुए एवं प्राचार्य महोदय श्री मनोहर लाल अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।