सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस और ड्रग विभाग के अधिकारियों ने शाकुम्भरी विहार कॉलोनी में सचिन पुत्र बाबूराम के घर पर छापा मारा और लगभग 13,000 नशीले कैप्सूल बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये है। मुख्य आरोपी सचिन मौके से फरार हो गया है। थाना देहात कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है
बरामद कैप्सूल में ट्रामाडोल युक्त स्पास्मो और स्पास्मोर ब्रांड के कैप्सूल शामिल हैं। ड्रग इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सचिन अवैध रूप से नशीली दवाओं का भंडारण कर रहा है। जांच के लिए नमूने राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सहारनपुर में नशीले कैप्सूल बरामद होने के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह एक गंभीर अपराध है, जिसमें आरोपी को सख्त सजा हो सकती है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़