ब्यूरो चीफ- राकेश मित्र , जिला- कांकेर
दुर्गूकोंदल, शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने कन्याआश्रम एवं मिडिल स्कूल कोड़ेकुर्से का निरीक्षण किया। शिवसेना ने आश्रम छात्रावास के बच्चों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं अध्ययन,अध्यापन की जानकारी ली। शिवसेना प्रदेश सचिव महेश वासुदेव दुबे ने अधीक्षिका से बच्चों के मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए नियमित रूप से उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने कहा। उन्होंने भोजन एवं मेस व्यवस्था का अवलोकन किया। बच्चों के खाने-पीने की सामग्री को साफ और सुरक्षित रखें एवं मेनू के अनुसार भोजन प्रदान करने कहा। बच्चों के कपड़ों, चादर आदि को धोने के लिए वाशिंग मशीन की व्यवस्था एवं कन्या आश्रम कोड़ेकुर्से में कुल 100 छात्राएं हैं जिनके लिए 5 भृत्यों की आवश्यकता है। लेकिन वर्तमान में केवल 2 भृत्य ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस पर उन्होंने शासन प्रशासन से मांग कर शीघ्र ही प्रयास की बात कही। श्री दुबे ने आगे कहा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोड़े़कुर्से में 174 छात्राएं हैं जिसके लिए 2 छोटे-छोटे कमरा है जिसमें 174 बच्चे बहुत कठिनाइयों का सामना करते हुए बैठकर अध्ययन करते हैं। और छात्र अनुपात अनुसार शिक्षकों की भारी कमी है। स्कूल में पानी, शौचालय, किचन एवं भवन की अत्यंत आवश्यकता है। शिवसेना ब्लॉक अध्यक्ष सुकचंद मंडावी ने कहा दुर्गूकोंदल ब्लॉक अति संवेदनशील एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और आदिवासी छात्र-छात्राओं के साथ उनके अधिकारों का हनन न हो, इसलिए शिवसेना पार्टी छात्रावास आश्रम एवं स्कूलों का निरीक्षण कर जानकारी ले रहा है। उन्होंने अधीक्षिका को अपना कार्य पूरी लगन एवं अनुशासन के साथ करने कहां।निरीक्षण के दौरान शिवसेना नेता अनेश नुरूटी संपत सिंहा तोरण भुआर्य भी उपस्थित थे।