39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला
दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में अयोध्या की टीम ने दुद्धी ‘ बी ‘ की टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी ।टॉस अयोध्या के कप्तान गोपाल चौबे ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया।
पहले बल्लेबाजी करते टी सी डी दुद्धी बी की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन बनाएं ।जिसमें धीरज ने 6 छक्के व 3 चौकों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेलकर 55 रन बनाएं। वहीं निशांत ने 5 छक्कों व 2 चौकों की सहायता से 43 रन, गौस ने 2 छक्का व 2 चौकों की मदद से 25 रन बनाए एवं अनिकेत ने 3 चौकों की मदद से 16 रन बनाए।
गेंदबाजी करते हुए अयोध्या टीम के गेंदबाज अरुण ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किया,चिरंजीवी ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट ,शौर्य ने चार ओवर में 37 देकर 2 विकेट हासिल किया, जबकि की आजाद ने 2 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट हासिल किया ।दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अयोध्या की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 16.1 ओवर में बैगर कोई विकेट गवांए 199 रन ठोक डाले ।जिसमें रौनक ने 12 छक्कों व 10 चौकों ताबड़तोड़ पारी से 125 रन की सेंचुरी ठोकी।वहीं आजाद सिंह ने 4 छक्का व 6 चौकों की मदद से नाबाद 65 रन बनाएं ।
गेंदबाजी करते हुए टी सी डी दुद्धी बी के गेंदबाज आंसू ने 2 ओवर में 28 रन दिए । वहीं धीरज ने 2.3 ओवर में 22 रन , अनिकेत ने दो ओवर में 33 रन एवं आयाज ने 4 ओवर में 28 रन लताये।
इस तरह अयोध्या की टीम ने टी सी डी दुद्धी बी की टीम को 10 विकेट से पराजित किया।
इस जीत के नायक अयोध्या की टीम के खिलाड़ी रौनक को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मैच के मुख्य अतिथि सलीम खान के हाथों पुरस्कृत किया गया । निर्णायक की भूमिका में गौस मोहम्मद व रजत राज रहे। कमेंट्री अंकुर बच्चन एवं ओमकार शुक्ला ने की, जबकि स्कोरिंग राजू शर्मा ने संभाली।
अगला 17.01.2026 का मैच टी.सी.डी. दुद्धी बनाम हिंडालको रेनुकूट के बीच खेला जाएगा ।
सोनभद्र/दुद्धी (विवेक सिंह)