वाराणसी से✍️ प्रवीण मिश्रा।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल
न्याय की काशी में ऐतिहासिक क्षण: CJI समेत 18 न्यायाधीशों का वाराणसी आगमन।
काशी विश्वनाथ दर्शन से लेकर चंदौली में न्यायालय शिलान्यास तक, दो दिवसीय दौरे पर देश की शीर्ष न्यायपालिका।
ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, गोदौलिया मार्ग रहेगा पूरी तरह डायवर्ट।।
वाराणसी। न्याय की नगरी काशी आज एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनने जा रही है। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत और ।इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली।आज दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे हैं। इस महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान वे काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन करेंगे।
मुख्य न्यायाधीश के साथ सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीशों सहित इलाहाबाद हाईकोर्ट के 18 वरिष्ठ न्यायाधीश भी वाराणसी आगमन कर रहे हैं, जिसे लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।।
ताज होटल में विश्राम, चंदौली में न्यायालय का शिलान्यास।
न्यायाधीशगण वाराणसी में रात्रि विश्राम ताज होटल में करेंगे। इसके पश्चात 17 जनवरी*को सभी न्यायाधीश चंदौली पहुंचकर जिला न्यायालय भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर प्रशासन सख्त।
वाराणसी कमिश्नर एस. राजलिंगम। ने न्यायाधीशों के आगमन, सुरक्षा, प्रवास और दर्शन-पूजन व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने यात्रा मार्गों की कड़ी निगरानी, सुरक्षा घेरा मजबूत रखने और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए।
ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, गोदौलिया रहेगा नो-व्हीकल जोन।
एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा* ने बताया कि कार्यक्रम को देखते हुए विस्तृत यातायात व्यवस्था लागू की गई है।
• मैदागिन से गोदौलिया तक पूर्ण नो-व्हीकल जोन।
• शाम 6 बजे से गोदौलिया से काशी विश्वनाथ जाने वाले वाहन पाण्डेय हवेली/रामापुरा की ओर डायवर्ट।
• दोपहर 3 बजे से पड़ाव/सूजाबाद से आने वाले मालवाहक वाहन प्रतिबंधित।
• शाम 5 बजे से चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद, रामनगर की ओर डायवर्जन।
• टूरिस्ट वाहन व टैंपो ट्रैवलर नमो घाट पर प्रतिबंधित।
• शनिवार सुबह 8 बजे से रिंग रोड फेज-02 से चंदौली की ओर आने वाले चार पहिया वाहन बंद।
नागरिकों से अपील।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे ।वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, समय से पहले यात्रा की योजना बनाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर सहयोग करें।।