राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के केलगुवा चौराहे पर बन रहे फ्लाईओवर का बृहस्पतिवार को कमिश्नर ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस मौके पर राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने सदर विधायक रामरतन कुशवाहा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी से क्षेत्र में विकास को लेकर उत्साह देखने को मिला।
फ्लाईओवर निर्माण से जाम की समस्या से राहत, यातायात सुगम और शहर के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। jila reporter .Pravin jain