सहारनपुर-
एसएसपी आशीष तिवारी का बड़ा प्रशासनिक कदम-कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को एक महिला उपनिरीक्षक सहित 16 उपनिरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला…
सहारनपुर: ज़िले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, चुस्त व संतुलित बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है- एसएसपी के आदेश पर एक महिला उपनिरीक्षक सहित कुल 16 उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र तत्काल प्रभाव से बदल दिए गए हैं- जारी आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण पुलिस लाइन, विभिन्न थानों और चौकी प्रभारियों के स्तर पर किया गया है, ताकि फील्ड में कार्यकुशलता बढ़े, निगरानी मजबूत हो और अपराध नियंत्रण को नई धार मिल सके- फेरबदल में नगर, देहात और संवेदनशील क्षेत्रों को विशेष ध्यान में रखा गया है-जिससे हर क्षेत्र में अनुभवी और सक्षम अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की जा सके
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़