संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत ग्राम कुमरऊ खिरिया में रात्रि चौपाल आयोजित
—
जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की उपस्थिति में आज ग्राम कुमरऊ खिरिया में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुना तथा निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इसके साथ ही अभियान अंतर्गत ग्राम कुमरऊ खिरिया में स्टाॅल लगाकर सभी जिला अधिकारी एवं ब्लॉक लेवल अधिकारियों के साथ ही विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन लिए गये।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंजली शर्मा एवं निशांत भूरिया , तहसीलदार टीकमगढ़ श्री सत्येंद्र सिंह गुर्जर सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे