बांदा में खाकी का मान: सुश्री मेविस टॉक बनीं अपर पुलिस अधीक्षक, डीआईजी और एसपी ने लगाए पदोन्नति के सितारे।”
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से आज खाकी के गौरव को बढ़ाने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस विभाग में बेहतरीन सेवा और निष्ठा का सम्मान करते हुए, सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टॉक को पदोन्नत कर अब अपर पुलिस अधीक्षक (Additional SP) बना दिया गया है।”
बांदा स्थित कार्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के डीआईजी श्री राजेश एस. और बांदा एसपी श्री पलाश बंसल ने संयुक्त रूप से सुश्री मेविस टॉक की वर्दी पर ‘अशोक स्तंभ’ (रैंक प्रतीक चिह्न) लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी।
इस भावुक और गर्व भरे क्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदोन्नति के साथ ही उन्हें उनके नए कार्यक्षेत्र और आगामी चुनौतियों के बारे में भी दिशा-निर्देश दिए गए।
ब्यूरो चीफ ताहिर अली बांदा से