बेहट (सहारनपुर) कोतवाली बेहट कस्बे के शाकंभरी गेट के पास विकासनगर रोड पर एक दुकान के सामने युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर कोतवाली बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। मृतक का नाम विक्की निवासी मौहल्ला महजनान कस्बा बेहट बताया जा रहा है और यह युवक पिछले काफी दिनों से रात में एक दुकान के सामने ही सोता था। माना जा रहा है युवक की मौत ठंड लगने से हुई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़