सांसद इकरा हसन व तबस्सुम हसन ने रखी जनता की बात, संगठन को मज़बूत करने पर ज़ोर समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सहारनपुर जनपद को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।बैठक में कैराना की सांसद इकरा हसन एवं पूर्व सांसद तबस्सुम हसन सहित सहारनपुर से आए प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। बैठक के दौरान सहारनपुर की राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों, बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों की समस्याओं और स्थानीय स्तर पर संगठन की मजबूती से संबंधित विषयों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को गुरु मंत्र देते हुए कहा कि जनता से सीधा संवाद, बूथ स्तर पर मज़बूत संगठन और आपसी एकजुटता ही जीत की कुंजी है.उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर वर्ग तक समाजवादी नीतियों को पहुँचाएं और ज़मीनी स्तर पर संघर्ष को तेज़ करें। अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी सहारनपुर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मज़बूती से चुनाव लड़ेगी और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़