दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद चुनाव के लिए उम्मीदवारों का दुद्धी में वकीलों से संपर्क अभियान तेज हो गया है। स्थानीय अधिवक्ताओं से उम्मीदवार अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अधिवक्ता संगठनों से समर्थन जुटाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है।बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के संबंधित उम्मीदवार अधिवक्ताओं से मिलकर समर्थन मांग रहे हैं। पद के दावेदारों ने अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे है।बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के लिए मतदान 30 जनवरी और 31 जनवरी को होना निश्चित हुआ है। दुद्धी के सीनियर और युवा वकील इस चुनाव में उत्साहित दिख रहे हैं।पद के दावेदार वकीलों के हितों को प्राथमिकता देने का वादा कर रहे हैं। संपर्क अभियान में दर्जनों अधिवक्ता सक्रिय हैं।बता दे कि सोनभद्र के दुद्धी जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश सदस्य पद पर मजबूत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेगा।जिससे स्थानीय न्यायिक मुद्दों को बेहतर तरीके से उठाया जा सकेगा। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर दिया जा रहा है। जैसे-जैसे मतदान की तिथि करीब आ रही है वैसे-वैसे सदस्य पद के प्रत्याशी उनके शुभचिंतक अधिवक्ताओं से मिलकर प्रथम वरीयता का मत मांग रहे हैं। वैसे इस बार बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में विनोद कुमार पांडे और हरिशंकर सिंह सहित अन्य उम्मीदवारों के पक्ष में ज्यादा अधिवक्ताओं का झुकाव देखने को मिल रहा है। आज मंगलवार को भी कचहरी परिसर व तहसील परिसर में अधिवक्ताओं से सदस्य उम्मीदवारों के मिलने की प्रक्रिया देखा गया। अखिलेश कुमार पांडे,पूर्व महामंत्री सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र ,जयनाथ गिरी ,रमेश चंद्र पांडे ,प्रेमचंद यादव ,कुलभूषण पांडे,रेनू गुप्ता ,जवाहर अग्रहरि,महेंद्र जायसवाल ,जयप्रकाश तिवारी आदि अधिवक्ता संपर्क अभियान में जुटे रहे।